Home चर्चा में सराफा एसोसिएशन का चुनाव हुआ सम्पन्न, अध्यक्ष पद पर राबिन सोनी ने...

सराफा एसोसिएशन का चुनाव हुआ सम्पन्न, अध्यक्ष पद पर राबिन सोनी ने बाज़ी मारी, व्यापारियों के हित के लिए कार्य करूंगा अध्यक्ष – राबिन सोनी

6
0
पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
 सचिव पद पर दीपक सोनी सन्नी एवं कोषाध्यक्ष पद पर नितेश जैन टिंकू को मिली जीत
गौरेला पेंड्रा – सराफा एसोसिएशन के प्रतिष्ठित दुकानदार व्यापारीयों द्वारा आज सराफा एसोसिएशन पेंड्रा गौरेला 2026 का चुनाव मतपत्रों द्वारा आज दिनांक 27 जून 2026 को गौरेला नगर के होटल टेम्पल ट्री मे सम्पन्न हुआ.
जिसमे अध्यक्ष पद दावेदार राबिन सोनी गौरेला
ने बाज़ी मारी उन्हें कुल 30 में से 23 मत प्राप्त हुए और जीत हासिल हुई.वही सचिव पद पर दीपक सोनी (सन्नी) पेंड्रा  एवं कोषाध्यक्ष पद पर नितेश जैन (टिंकू) पेंड्रा ने जीत हासिल की
वही आज के चुनाव मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं मार्गदर्शन  सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ व्यापारी सुनील सोनी  जिला प्रमुख
जिला सहयोजक  विनोद सोनी
पेंड्रा के सहयोग से शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न हुआ.
वही  जीत के बाद नवनिर्वाचित सराफा एसोसिएशन गौरेला पेंड्रा अध्यक्ष राबिन सोनी द्वारा कहा गया की संघठन द्वारा मिली सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया जायेगा समाज एवं व्यापारियों हेतु योजनाओं का लाभ  सभी  व्यापारि भाइयों को मिले इसके लिए प्रयास किया जयेगा.
हम सब नवनिर्वाचित पदाधिकारी मिलकर समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे एवं
व्यापार मे आने वाली कठनाईयों को दूर करने का प्रयास करेंगे
वही आज सराफा एसोसिएशन गौरेला पेंड्रा 2026 के चुनाव में मुख्य रूप से विनोद सोनी,दीपक सन्नी सोनी, नितेश सोनी,पवन सोनी,विजय सोनी,पंकज सोनी.लक्की सोनी,प्रदीप सोनी,शुभ सोनी,सोनू सोनी,मनीष सोनी,प्रणय सोनी,संदीप सोनी,संजीत सोनी,राहुल सोनी,सरद काटकर,राम सोनी,सिवा सोनी,संजू सोनी,सुदामा सोनी,अविनाश सोनी इत्यादि लोग शामिल हुए, सभी लोगो ने मिलकर नवनिर्वाचित पदाधिकारी को  मिठाई खिलाकर बधाईया दी और आगामी कार्य हेतु शुभकामनायें दी..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here