Home चर्चा में प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्राम वासियों ने पंचायत में किया धरना प्रदर्शन...

प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्राम वासियों ने पंचायत में किया धरना प्रदर्शन व घेराव

8
0

खिलेश साहू/धमतरी –

केंद्र सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए योजना का विस्तार कर रही है।

भारत सरकार ने हाल के समय में योजना के तहत नए लाभार्थियों को शामिल करने और राज्यों के साथ मिलकर आवास स्वीकृत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है,लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुपेला में पी एम आवास में बड़े घोटाले की बू आ रही है।

बता दे किधमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुपेला में आवास को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का घेराव कर अपना विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोप है कि 217 आवास हितग्राहियों में से मात्र 86 लोगों का आवास पास होना कई सवालों को खड़े करता है,ग्रामीणो हमे यह भी बताया कि पूर्व सरपंच लीलेश्वरी देवांगन एवं वर्तमान सरपंच चेतन देवांगन की पत्नी के नाम से आवास आना सबसे बड़ा सवाल खड़ा करता है साथ ही पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक व कम्यूटर आफरेटर के परिजनों के नाम से आवास आया गया है जिसे लेकर गांव तनाव का माहौल है।ग्रामीणो से शासन प्रशासन से जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here