सोमन साहू/आरंग –
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार संकुल केंद्र खोली में जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर जी के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा भविष्य निर्माण की प्रथम सीढ़ी है ।इससे हमें संस्कार और नैतिक मूल्य की प्राप्ति होती है जो स्वस्थ समाज और देश का निर्माण करता है ।संकुलत समन्वयक उगेश कुमार साहू ने समस्त पात्र विद्यार्थियों को शाला में प्रवेश निश्चित करने पर जोर दिया और उन्हें कठिन परिश्रम कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया । संकुल प्राचार्य श्रद्धा तिवारी ने शाला प्रवेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए समस्त शाला परिवार को बधाई दिया और कार्यक्रम में पधारे नागरिकों का आभार व्यक्त किया। शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार चंद्राकर जी ,उपसरपंच मुकेश कुमार चंद्राकर जी, रामानुज चंद्राकर जी, नारायण प्रसाद चंद्राकर जी, होरीलाल चंद्राकर जी , शोभाराम चंद्राकर जी , समारु राम साहू जी, तेजस्वी चंद्राकर जी, सहित संकुल अंतर्गत समस्त संस्था के संस्था प्रमुख व शिक्षक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन तुलेंद्र कुमार पटेल सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला खौली ने किया l








