Home चर्चा में रामगढ़ महोत्सव में शामिल हुईं सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

रामगढ़ महोत्सव में शामिल हुईं सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री रहे मौजूद

23
0

युसूफ खान –

जिला सरगुजा के उदयपुर में आयोजित भव्य रामगढ़ महोत्सव में सामरी विधायक श्रीमती ऊद्धेश्वरी पैकरा ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक शकुंतला पोर्ते, विधायक राम कुमार टोप्पो एवं विधायक प्रबोध मिंज सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक श्रीमती ऊद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जनसहभागिता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की संस्कृति को नई पहचान मिलती है तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक कला और जनभावनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे आयोजन में उत्साह का वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here