Home खेल भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20: रिवरसाइड ग्राउंड में सीरीज का धमाकेदार आगाज,...

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20: रिवरसाइड ग्राउंड में सीरीज का धमाकेदार आगाज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

2
0

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की हार के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस दौरे की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं, हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 9:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

मुकाबला शुरू होने से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आँकड़े, संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सभी ज़रूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

पूरी सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर हो रही है। हालांकि, मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम एकादश का फैसला टीम प्रबंधन की रणनीति के अनुसार किया जाएगा और फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अय्यर ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह खुद को साबित करने में सफल रहेंगे।

आयरलैंड दौरे पर टीम में शामिल होने के बावजूद वह प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके थे। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर उनके डेब्यू की संभावना जताई जा रही है। यदि वैभव को मौका मिलता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here