Home चर्चा में कुसमी जनपद पंचायत को मिले नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संजय दुबे ने...

कुसमी जनपद पंचायत को मिले नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संजय दुबे ने संभाला पदभार

7
0

बलरामपुर संवाददाता: युसूफ खान

कुसमी जनपद पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजय दुबे ने बुधवार, 1 जुलाई 2026 को शासन के आदेशानुसार पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभालते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ कर दिया।

संजय दुबे इससे पूर्व भी कुसमी जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन और विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की सराहना की गई थी। एक बार फिर उनकी पदस्थापना से जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आगमन पर जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संजय दुबे ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध विकास कार्य उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से जनपद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here