Home चर्चा में शाला प्रवेशोत्सव: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल,...

शाला प्रवेशोत्सव: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल, खुद पैडल मारकर बढ़ाया हौसला

9
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/गुल्लू
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में ‘शाला प्रवेशोत्सव’ बेहद हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। शाला परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने न केवल नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया, बल्कि शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी दोगुना कर दिया,
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की निःशुल्क सायकल सरस्वती  योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस मौके पर माहौल तब और भी खुशनुमा हो गया जब खुद मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने साइकिल चलाकर छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने संदेश दिया कि शिक्षा की राह में आने वाली हर दूरी को बेटियाँ इसी रफ्तार से पार करेंगी। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मंत्री जी ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि वे सीधे विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनसे खुलकर बात की। उन्होंने बच्चों से उनके जीवन के ‘गोल’ (लक्ष्य) पूछे। छात्राओं ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने लक्ष्यों को साझा किया।
विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आज का युग तकनीक का है तथा एआई और चेट जीपीटी के सकारात्मक उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी
उन्होंने बच्चों को इन आधुनिक टूल्स के क्रियात्मक उपयोग की जानकारी देकर मोटिवेट किया। और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत संकल्प तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय के सुशासन के लिए खुद को समर्पित बताया साथ ही निःशुल्क पुस्तक वितरण और वृक्षारोपण कर हरे भरे छत्तीसगढ़ का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने की एवं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने प्रेरित किया,कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप वरिष्ठ भाजपा नेता के के भारद्वाज एवं गणेश साहू जी उपस्थित रहे,प्रभारी  प्राचार्य माणिक लाल मिश्रा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर शालेय प्रतिवेदन का वाचन करते हुए बताया इस विद्यालय के बोर्ड परीक्षाओ का परिणाम शत् प्रतिशत रहा एवं शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष अशोक यादव ने आहाता निर्माण व अतिरिक्त कक्ष की मांग के साथ मांग पत्र प्रस्तुत किया,
विधायक प्रतिनिधि रेवाराम साहू ने शालेय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य गण ललिता बंजारे,भोलाराम निर्मलकर,परमेश्वर धीवर ,मंशाराम बंजारे,तोमिन साहू आदि एवं जनप्रतिनिधि गण उपसरपंच योगेश्वर साहू,भुनेश्वर साहू,अमित पटेल,नेमीचंद पटेल,परमेश्वर धीवर,जगदीश धीवर, पुष्पा यादव,अरविंद टंडन,खेमाराम धीवर,संतोष साहू,शीतल बंजारे आदि एवं ग्राम वासियों की सहभागिता रही , कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानपाठक गुखेरा अरविंद वैष्णव एवं आभार शाला विकास समिति से रेवाराम साहू ने किया तथा शाला परिवार खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, श्वेता मिश्रा, प्रकाश चंद साहू,द्वारिका दीवान,लोकेश तूरकाने ,के ऐन देवांगन,खोमन निषाद,प्रमिला मेश्राम,सुमन धुरंधर,आर बी भारती,हेमलता नायक,डाली चंद्राकर आदि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम भी ने सबका मन मोह लिया। गुल्लू संकुल समन्वयक रोशन चंद्राकर,प्रधान पाठक परमानंद टंडन,शैल देवांगन,विनोद साहू,बालीराम पटेल आदि एवं शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here