Home चर्चा में बिलासपुर में डीएईएसआई पाठ्यक्रम के नए बैच के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर में डीएईएसआई पाठ्यक्रम के नए बैच के लिए आवेदन आमंत्रित

2
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

बिलासपुर, 1 जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान (इनपुट) विक्रेताओं की तकनीकी दक्षता एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से डीएईएसआई (Diploma in Agricultural Extension Services for Input Dealers) पाठ्यक्रम के नए बैच के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उप संचालक कृषि, बिलासपुर द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने विकासखंड के पात्र एवं इच्छुक इनपुट डीलरों से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में नामांकन प्रस्ताव आवश्यक अभिलेखों सहित 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।
आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, न्यूनतम 10+2 अथवा नियमानुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here