-पार्षद हिमांशु देवांगन ने कहा— जल्द हो सड़क व नाली की मरम्मत
हेमचंद्र सोनी/दीपका, 2 जुलाई। वार्ड क्रमांक 16 (मदर टेरेसा वार्ड) में जर्जर सड़क एवं क्षतिग्रस्त नाली की समस्या को लेकर दर्ज की गई CM हेल्पलाइन शिकायत पर नगर पालिका परिषद दीपका ने कार्रवाई करते हुए SECL गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत क्रमांक CC260600059804 के अनुसार, वार्ड 16 में SECL गेवरा की सड़क और नाली पिछले 4 -5 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई, दुर्घटना की आशंका तथा बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पत्र जारी कर बताया कि मामला SECL से संबंधित है। इसलिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायत का निराकरण कर CM हेल्पलाइन पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
स्थानीय नागरिकों को अब उम्मीद है कि संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई कर सड़क एवं नाली की मरम्मत कराएगा, जिससे वार्डवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।
पार्षद हिमांशु देवांगन ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 में सड़क एवं नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाना सकारात्मक पहल है और उम्मीद है कि SECL जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर वार्डवासियों को राहत प्रदान करेगा।








