रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
लोगों का कहना है कि खंभे में करंट उतरने की पहले ही शिकायत कर दी गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ हैँ,,
खंभे के पास मृत पड़ी गाय।
रतनपुर क्षेत्र में बुधवारी पारा वार्ड 6 मुख्य सड़क के पास स्थित बिजली के खंभे में करंट उतरने से गाय उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले ही विभाग से शिकायत की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। समय रहते यदि कार्रवाई की गई होती तो बेजुबान जानवर की मौत न होती।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।
उक्त घटना को लेकर रतनपुर कांग्रेस पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने रतनपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में प्रथम एफआईआर दर्ज करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही खंभे की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने विभाग से तत्काल करंटयुक्त खंभे को सुरक्षित कराने, पूरे क्षेत्र में बिजली के खंभों की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग करंट वाले खंभे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।








