Home चर्चा में सरगुजा कमिश्नर का एमसीबी कलेक्ट्रेट पर आकस्मिक निरीक्षण, लंबित फाइलों को तत्काल...

सरगुजा कमिश्नर का एमसीबी कलेक्ट्रेट पर आकस्मिक निरीक्षण, लंबित फाइलों को तत्काल निराकरण के सख्त निर्देश

27
0

एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव

एमसीबी/ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज एमसीबी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े तथा अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट के ARES कक्ष, आवक-जावक शाखा, निर्वाचन कक्ष, वित्त शाखा एवं स्थापना शाखा सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, फाइलों के निष्पादन और कार्यालयीन व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने सुरेन्द्र जैन को समय-सीमा बैठक की कार्यवाही को ऑनलाइन प्रणाली से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही सूचना का अधिकार से संबंधित सभी फाइलों को स्कैन कर डिजिटल रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि अभिलेख सुरक्षित रहें और आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन, वित्त एवं स्थापना शाखा की फाइलों का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्रतिदिन के आधार पर नियमित निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर कोई फाइल लंबित न रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
कमिश्नर ने जिले के विभिन्न विभागों में प्राप्त शिकायतों, उनके निराकरण तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here