Home चर्चा में 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ़्तार थाना बम्हनीडीह...

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ़्तार थाना बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई

5
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
 आरोपी विजय चौहान उम्र 32 वर्ष सकिन कपीसदा थाना बम्हनीडीह 
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा कपीसदा निवासी विजय चौहान के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह, ASI सियाराम यादव, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, राम कवर, पुनेश्वर आजाद,मनोज कंवर, महिला आर ममता पटेल का सराहनिय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here