Home चर्चा में थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूल के मध्याह्न भोजन का...

थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूल के मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने के मामले का किया खुलासा

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
05 क्विंटल चावल बरामद
गिरफ्तार आरोपी : अनिल साहू उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर, अकलतरा, जिला जांजगीर- चांपा।
प्रकरण में 4 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
थाना अकलतरा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर से मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखे गए 5 क्विंटल चावल की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक  मामले में 04 विधि से संघर्षरत बालकों एवं 01 सहयोगी आरोपी को पकड़ा है, जिसके कब्जे से पूरा चावल बरामद किया है।
 विवरण थाना अकलतरा क्षेत्र को मदर मेरी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके समूह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जाता है। चावल को स्कूल के एक कमरे में सुरक्षित रखकर ताला लगाया गया था। दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने कमरे में रखे 5 क्विंटल चावल चोरी कर लिए।सूचना रिपोर्ट में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित विवेचना प्रारंभ की।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार करते हुए चावल को दुकान में बेच बताए जाने से आरोपी अनिल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा उक्त कार्यवाही में  psi  दिव्या कुर्रे, psi आशीष गंधर्व,  आरक्षक शेष नारायण साहू , महेंद्र राज का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here