कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
बैठक में स्थानीय मुद्दों के साथ -साथ प्रांत स्तर के मुद्दों पर अधिक चर्चा ।
स्थानीय मुद्दा वीएसके पर सही नेटवर्क का समस्या ,शिक्षा मंत्री के निर्देशों का पालन केवल शिक्षकों के लिए मान्य, भृत्य एवं लिपिक के लिए जिला कलेक्टर कोण्डागांव के निर्देशों के बाद भी संबंधित संस्था के लिए भार मुक्त नहीं किया जाना समझ के बाहर ।
2025- 26 की कक्षा आठवी एवं पांचवी की वार्षिक परीक्षा का अंक सूची अभी तक अप्राप्त जिसके कारण विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय एवं जिला के बाहर प्रवेश पर दिक्कतें।
संकुल समन्वयक शिक्षक संघ के जिला स्तरीय आह्वान पर जिला कोंडागांव के समस्त शिक्षक संगठन के द्वारा शिक्षक एकता मंच (Shikshak Ekta Manch) के गठन का उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और समस्याओं के समाधान हेतु एक साझा मंच तैयार करने का प्रस्ताव आया है ।
यहाँ एक आदर्श प्रस्ताव का प्रारूप प्रस्तुत है
विषय: शिक्षक एकता मंच के गठन हेतु प्रस्ताव
दिनांक: 11/07/2026 स्थान: फरसगांव/जिले कोण्डागांव शिक्षकों के सर्वांगीण विकास, उनके हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘शिक्षक एकता मंच’ के गठन हेतु एक विशेष बैठक आहोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामचंद सोनवंशी एवं मुख्य रूप से विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष श्री मन्नाराम नेताम टीचर्स एसोसिएशन जिला कोंडागांव, श्री योगेश्वर साहू शिक्षण फेडरेशन जिला सचिव कोण्डागांव ,श्री मदन राठौड़ जिला अध्यक्ष सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कोण्डागांव ,श्री कौशल कुमार नेताम जिला अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोण्डागांव, श्री सुभाउ राम नेताम संकुल समन्वयक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जिला कोंडागांव के उपस्थित में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव लाया गया है ।
1. मंच का नाम ‘शिक्षक एकता मंच’ होगा।
2. गठन का उद्देश्यशिक्षक हित: शिक्षकों की समस्याओं, वेतन विसंगतियों, पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाना और उनका समाधान करना।शैक्षणिक गुणवत्ता: छात्रों के सर्वांगीण विकास और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचारों (Innovations) को अपनाना।पारस्परिक सहयोग: शिक्षकों के मध्य आपसी सहयोग, सौहार्द और विचार-विमर्श को बढ़ावा देना।सामूहिक शक्ति: विभाग और शासन स्तर पर शिक्षकों की आवाज को एकजुट होकर मजबूती से रखना।
3. कार्यकारिणी का गठन (कार्यप्रणाली)मंच के सुचारू संचालन हेतु एक कोर कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित पद होंगे सभी संगठन दो दो पदाधिकारी संरक्षक (Patron): [संख्या/नाम]अध्यक्ष (President): [संख्या/नाम]उपाध्यक्ष (Vice President): [संख्या/नाम]सचिव (Secretary): [संख्या/नाम]कोषाध्यक्ष (Treasurer): [संख्या/नाम]सदस्य (Members): [संख्या/नाम] उक्त प्रस्ताव सभी शिक्षक संगठनों के उपस्थिति में लिया गया है।
साथ साथ में यह भी निर्णय लिया गया है कि इसका विस्तार पूरा प्रदेश स्तर तक विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेतृत्व प्रांत अध्यक्षों से भी सहमति ली जानी आवश्यक होगा । बैठक विभिन्न संगठनों के प्रांत अध्यक्षों को जिला कोंडागांव में आमंत्रित की जावेगी और रूपरेखा तैयार किया जावेगा इसके पूर्व जिला स्तरीय बैठक जिला कोंडागांव में दिनांक 18/0 7 2026 को समय 12:00 बजे जिला कार्यालय कोण्डागांव में किया जावेगा ।

बैठक में प्रमुख मांगें
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करते हुए वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।
सभी शिक्षकों को बिना शर्त शिक्षा विभाग में संविलियन एवं सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
सहायक शिक्षकों सहित पात्र शिक्षकों की वरिष्ठता के आधार पर शीघ्र पदोन्नति की जाए।
वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को पदोन्नति एवं सेवा सुरक्षा के लिए TET की अनिवार्यता से छूट दी जाए।
प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों का शिक्षक एकता मंच गठित कर सरकार के समक्ष साझा मांग-पत्र प्रस्तुत किया जाए।
मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर नियमित उच्च स्तरीय वार्ता की जाए।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे – श्रीमन्नाराम नेताम टीचर एसोसिएशन जिला कोंडागांव, श्री योगेश्वर साहू शिक्षक फेडरेशन जिला सचिव कोण्डागांव श्री संजय सिंह शिक्षक संघ फरसगांव ,श्री कौशल कुमार नेताम जिला अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोंडागांव श्री सुभाऊ राम नेताम संकुल समन्वयक एक शिक्षक संघ जिला कोंडागांव ,श्री यशवंत कुमार साहू संकुल समन्वयक श्री मायाराम उईके कोंडागांव ,राजूराम दीवान संकुल समन्वयक शिक्षक संघ विकासखंड कोण्डागांव, श्री महेंद्र कुमार पटेल सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन विकासखंड अध्यक्ष फरसगांव, श्री भास्कर सिंह वर्मा, गांव मीठू राम माझी शिक्षक,अमिताभ मिश्रा विकासखंड मकड़ी ,रामदेव कौशिक विकासखंड मकड़ी, चंद्रभान बघेल श्यामपुर, भास्कर सिंह वर्मा फरसगांव, महेंद्र कुमार कश्यप विकासखंड फरसगांव श्री प्रहलाद पांडे विकासखंड फरस गांव ,श्री जन्मे जय पोटेटी विकासखंड फरस गांव ,श्री लखीराम बघेल कोण्डागांव, श्री सुनील मंडल, चंद्र प्रकाश मरकाम बड़े राजपुर, ओमप्रकाश नेताम बड़े राजपुर ,श्री शोएब अली जिला उपाध्यक्ष , श्री तुलसीराम पांडे प्रकाश कुमार मरकाम मकड़ी के साथ-साथ सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।








