रिपोर्ट- खिलेश साहू
लोकेशन- धमतरी छत्तीसगढ़
धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों में ऑपरेशन सिंदूर उद्यान का निर्माण किया जा रहा है,इसी बीच सेमरा (बी) में भी ऑपरेशन सिंदूर उद्यान का निर्माण किया जा रहा है जिसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता की अगर मन तो पावर चेकर ब्लॉक, मिट्टी, रेत जैसे सामग्री कार्यों में गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है यह आरोप स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर लगाया है, सूत्रों की माने तो यह उद्यान लगभग 45 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने कहा कि भारी भरकम राशि की लागत से जब यह उद्यान बन रहा है तो फिर निर्माण सामग्री में समझौता क्यों किया जा रहा है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जांच कर निर्माण एजेंसी पर उचित कार्रवाई की मांग की है।









