Home चर्चा में विकलांग महिला की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश परिजनों ने...

विकलांग महिला की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश परिजनों ने जताई हत्या की आशंका एसडीओपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे मौके पर जांच शुरू।

21
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

लखनपुर।
लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोटबर्रा में विकलांग महिला के संदिग्ध परिस्थिति में घर में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार जनों के द्वारा हत्या के आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तुल सिंह पट्टावी पुलिस टीम के साथ 12 जुलाई दिन रविवार को ग्राम कोटबर्रा घटनास्थल पर पहुंची और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है। 12 जुलाई दिन रविवार की शाम लगभग 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सकरिया निवासी पावरों पैकरा का उम्र 35 वर्ष पैर से विकलांग थी। ग्राम कोटबर्रा के अमरुद मझवार उम्र 45 वर्ष से उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे है।शराब पीकर अमरूद मझवार अपनी पत्नी पवारों के साथ आय दिन लड़ाई झगड़ा किया करता था। 11 जुलाई दिन शनिवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे परिवार जनों को सूचना मिली कि पावरों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जब परिजनों घर पहुंचे तो तब तक मृतिका का पति और ससुर फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सूक्ष्म जांच की मांग की है।सूचना मिलते ही 12 जुलाई दिन रविवार को पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मृतिका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के मौत का खुलासा। इस संबंध में कुंडली पुलिस चौकी प्रधान आरक्षक बलभद्र सिंह ठाकुर से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया की प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here