Home मुख्य ख़बरें मानसून में आंखों पर संक्रमण का हमला, बचाव के लिए अपनाएं ये...

मानसून में आंखों पर संक्रमण का हमला, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

6
0

मॉनसून सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी पर ही नहीं, सेहत पर भी भारी पड़ सकता है, क्योंकि बाढ़-बारिश से दूषित हुआ पानी बैक्टीरिया, इंफेक्शन, डायरिया, हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ा देता है और तो और बरसात में हरियाली आंखों को तो राहत देती है, लेकिन कई बार आंखों की सेहत के लिए खतरा भी बन जाती है।

बारिश के दिनों में कंजक्टिवाइटिस,फंगल,वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन और एलर्जी परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसे में आंखों में रेडनेस, ड्राईनेस, खुजली और दर्द झेलना पड़ता है। इसलिए इस मौसम में आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। वैसे आई केयर तो हर मौसम में जरूरी है, क्योंकि मॉडर्न लाइफस्टाइल में तमाम ऐसी चीज़ें है जो आंखों की दुश्मन है। जैसे काम और पढ़ाई के लिए लंबे वक्त तक ऑनलाइन रहना, रेडिएशन और पॉल्यूशन, ग्लूकोमा। वहीं कैटरेक्ट और मायोपिया को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। इन बीमारियों के बढ़ते मामले बड़ों के साथ साथ बच्चों की भी आंखों पर मोटा चश्मा चढ़ा रहे हैं।

आंखों की देखभाल कैसे करें

आंखों में गुलाब जल डालें, साफ पानी से आंखें धोएं, आलू के टुकड़े  को आंखों पर रखें इससे आंखों को आराम मिलेगा।  खीरा काटकर पलकों पर रख लें। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय हैं जिससे आंखें साफ रहती हैं। इसके लिए 1 चम्मच सफेद प्याज़ का रस, 1 चम्मच अदरक नींबू का रस, 3 चम्मच शहद, 3 चम्मच गुलाब जल लें और सभी आंवले के रस में मिलाएं। इसमें से दो-दो बूंद सुबह शाम आंखों में डालें। इससे आंखों की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here