जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
आरोपी- विनय कुमार सूर्यवंशी उर्फ छोटु उम्र 27 वर्ष निवासी सकरेली थाना बाराद्वार जिला सक्ती
चौकी नैला थाना जांजगीर पुलिस ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चौकी नैला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विवरण दिनांक 10 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 05, वीआईपी कॉलोनी, चौकी नैला निवासी ब्रजेश कुमार पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उन्होंने अपनी होंडा लिवो मोटरसाइकिल क्रमांक MH-12-QB-0317 सुबह घर के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई।
मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सकरेली वार्ड क्रमांक 9 निवासी विनय कुमार सूर्यवंशी, जो माधव लॉज जांजगीर में मजदूरी करता है, चोरी की लिवो बाइक अपने कब्जे में रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव सकरेली में घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद उसने बाइक को दादी सती अस्पताल, जांजगीर के पास छोड़ दिया था तथा बाइक की चाबी अपने पास रखकर गांव लौट गया था। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने दादी सती अस्पताल के पास से चोरी गई होंडा लिवो मोटरसाइकिल बरामद की गई, साथ ही घटना के दौरान आरोपी द्वारा उपयोग में लाई गई साइकिल भी घटनास्थल के पास से जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, Asi शेख सफी उल्लाह खान, प्रआर. जगदीश अजय, आरक्षक संतोष प्रधान, डीकेश्वर साहू, संदीप मरावी, अश्वनी मार्बल का सराहनीय योगदान रहा।








