नगर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी शैलेन्द्र (इन्द्र) मंगल (52 वर्ष) का 13 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय शैलेन्द्र मंगल की अंतिम यात्रा 14 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे उनके निज निवास से मुक्तिधाम के लिए निकाली गई। अंतिम संस्कार के दौरान उनके पुत्र उद्यांशु मंगल ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय शैलेन्द्र मंगल अपने पीछे पिता सुरेश मंगल, पुत्र उद्यांशु मंगल तथा भाइयों राकेश, मुकेश, संजय, सुधीर एवं विकास मंगल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
नगर के गणमान्य नागरिकों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ॐ शांति। 🙏💐








