-मॉर्निंग ग्रुप प्राचीन गज किला की खास व्यवस्था -महाप्रशाद वितरण
विमल सोनी –
इस ऐतिहासिक जगन्नाथ यात्रा महोत्सव मे श्रधांलुओं और पर्यटको के लिए प्राचीन गज किले जगन्नाथ मंदिर परिसर मे मॉर्निंग ग्रुप के द्वारा महाप्रशाद की व्यवस्था की गई हैँ,,
छत्तीसगढ़ के धार्मिक गारी रतनपुर में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी। यह रतनपुर मे कई वर्षों से चली आ रही एक पुरानी परंपरा है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवशयनी एकादशी तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा की तैयारी –
पूरे देश में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ प्राचीन राजधानी के नाम जाने वाले रतनपुर में भी लगभग कई वर्षों की परंपरा आज भी बरकरार है। 16 जुलाई को शहर के बड़ी बाजार, भीम चोक, हाई स्कूल बनिया पारा, सोनार पारा, गांधीनगर, करेहा पारा, भेड़िमुड़ा, बुढामहादेव से भव्य भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

रतनपुर में भी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। शहर की पुराने बस स्टैंड के पास स्थित प्राचीन गज किले मे जगन्नाथ मंदिर से यह यात्रा शुरू होकर शहर की प्रमुख चोक चौराहो से वापस किले के मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवशयनी एकादशी तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
.इस दौरान महाप्रसाद वितरण संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी उत्साह के साथ मॉर्निंग ग्रुप रतनपुर के द्वारा आयोजित किया जाएगा। रतनपुर के इस मंदिर में लगभग कई वर्षों से यह रथ यात्रा चली आ रही है। मंदिर से भव्य भगवान जगन्नाथ की यह रथ यात्रा शहर की विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती है।
शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। भजन कीर्तन सांस्कृतिक प्रस्तुति और लोगों की मौजूदगी में यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलती है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होते हैं। धार्मिक नगरी रतनपुर में यह परंपरा कई साल से चली आ रही है।।
16 जुलाई को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर मंदिर समिति के द्वारा तैयारी की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। रथ यात्रा में शामिल होते हैं।








