Home खेल स्पेन ने फ्रांस को हराकर 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप फाइनल...

स्पेन ने फ्रांस को हराकर 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह

14
0

सेमीफाइनल मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे की फ्रांस को 2-0 से हराकर स्पेन ने 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल की टिकट पक्की कर ली है. इतिहास में दूसरी बार स्पेन वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगा. डलास स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में पेड्रो पोरो और मिकेल ओयारजाबाल ने गोल दागकर अपनी टीम को विजयी बनाया.

मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रमक  खेल दिखाया और दोनों हाफ में एक-एक गोल दागकर फ्रांस को घुटनों पर ला दिया. इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे भी अहम मैच में फेल हो गए. मैच शुरू होने के 22 मिनट बाद स्पेन को पेनल्टी लेने का मौका बना, जिसे उसने बखूबी भुनाया. स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने गोल दागकर टीम को पहली बढ़त दिलाई. वहीं 58वें मिनट पर डिफेंडर पेड्रो पोरो ने स्पेन के लिए दूसरा गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर दी. इसके बाद लगातार तीसरे साल स्पेन के खिलाफ किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में फ्रांस की टीम बाहर हो गई है.

पिछले साल के नेशंस लीग के सेमीफाइनल में यही दोनों टीमें आमने-सामने थी. इस मैच में भी स्पेन के खिलाफ फ्रांस को हार का मुंह देखना पड़ा था. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी स्पेन ने फ्रांस को हार दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here