Home चर्चा में शैक्षणिक विकास हेतु शिक्षक संवाद का आयोजन

शैक्षणिक विकास हेतु शिक्षक संवाद का आयोजन

8
0

सोमन साहू/आरंग –

माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के टीचर लर्निंग सेंटर में एक संक्षिप्त शैक्षणिक संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद में चार संकुलों के कुल 9 शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन खमतराई संकुल के समन्वयक हरीश दीवान द्वारा किया गया जिन्होंने पीठासीन की भूमिका निभाई।

चर्चा का मुख्य विषय यह रहा कि बाल मंत्रिमंडल को किस प्रकार सक्रिय बनाया जाए, ताकि बच्चे अपनी शैक्षणिक क्षमताओं का विकास करते हुए विद्यालय के संपूर्ण शैक्षणिक वातावरण को भी सशक्त बना सकें।

कार्यक्रम के दौरान अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के सदस्यों जय कुमार वर्मा एवं काजल सिंह द्वारा एक प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने विद्यालयों में अपनाई जा रही प्रभावी प्रक्रियाओं और अनुभवों को भी साझा किया।

इसके अतिरिक्त विद्यालयों में रीडिंग कॉर्नर की स्थापना तथा रचनात्मक लेखन की प्रक्रिया को नियमित रूप से प्रारंभ करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। हरीश दीवान ने सभी शिक्षकों को इन शैक्षणिक प्रक्रियाओं को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया, ताकि विद्यार्थियों के समग्र शैक्षणिक विकास को और अधिक गति मिल सके। आज के शैक्षिक संवाद में तारकेश्वर डडसेना,नागेन्द्र देवांगन,राजेश सोनी ,पूनम चंद पाटले, विद्या चंद्राकर,प्रमिला चंद्राकर, कांति चंद्राकर तारावती बंजारे,प्रीति पटेल की सहभागिता रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here