Home मुख्य ख़बरें बंगाल की खाड़ी में भीषण नाव हादसा, 500 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों...

बंगाल की खाड़ी में भीषण नाव हादसा, 500 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों के डूबने की आशंका; UN ने की पुष्टि

6
0

500 रोहिंग्या मुसलमान समंदर में डूबकर मर गए हैं। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में हुए नाव हादसे में सभी रोहिंग्या की मौत हुई है। घटना 8 जुलाई 2026 की है। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) ने हादसे की पुष्टि की है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) की ओर से एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि म्यांमार के सताए हुए अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमान दो नावों पर सवार होकर किसी जगह जा रहे थे। हालांकि हादसे में सभी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दो नावें जून के आखिर में म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से रवाना हुई थीं। इन नावों में रोहिंग्या समुदाय के लोग थे। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने बांग्लादेश की सीमा पर बने शरणार्थी शिविरों से यात्रा शुरू की थी। पहली नाव पर लगभग 250 लोग सवार थे।

रवाना होने के कुछ ही समय बाद इस नाव से संपर्क टूट गया और बंगाल की खाड़ी में डूब गई। जबकि 280 लोगों को ले जा रही दूसरी नाव के बारे में माना जा रहा है कि वो 8 जुलाई को म्यांमार के अयेयारवाडी तट के पास समुद्र में डूब गई। इस तरह दोनों नावों में सवार करीब 530 लोग लापता हो गए हैं। सभी के मरने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here