संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलराम और माता सुभद्रा की रथ यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रविंद्र सिंह ठाकुर ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलराम और माता सुभद्रा की आरती कर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है तथा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
रथ यात्रा के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रेलवे परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रथ यात्रा में शामिल होकर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।

स्वागत एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवा मुदीलयार, उत्तम चटर्जी, चंद्रहास शर्मा, बबलू केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, संदीप मिश्रा, संतोष चौहान, संजय दवे, संगीत मोईत्रा, दिलीप साहू, यू. मुरली राव, केशव गोरख, पियूष अग्रवाल, विजय तिवारी, अनिल चौहान, रिंकू परिहार, दिलीप पाटिल, हनु शर्मा, संजय यादव, ओमप्रकाश शर्मा, हरीश चेलकर, अविनाश चंदेल, राकेश केशरी, मुकेश दुबे, निटू परिहार, गुड्डू चंदेल, छोटू बर्डे, राजेश साहू, मृत्युंजय तिवारी, विजय अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह, रितिक सिंह, साईम सिंह, सन्नी चौहान, यश सिंह, उदय गंगवानी, कर्ण सिंह, ईशान ठाकुर, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक अनुष्ठानों, आरती और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करते हुए रथ यात्रा को सफल एवं मंगलमय बनाने की कामना की।







