Home मुख्य ख़बरें “अब कागज नहीं, प्लास्टिक के होंगे नोट! RBI ने जारी किया ग्लोबल...

“अब कागज नहीं, प्लास्टिक के होंगे नोट! RBI ने जारी किया ग्लोबल टेंडर, सबसे पहले आएंगे ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट”

3
0

देश में एक बार फिर से नोटबंदी  लागू हो सकती है। अरे रुकिए जरा… 2016 वाली नोटबंदी लागू नहीं होने जा रही है। दरअसल मोदी सरकार कागज के नोट की जगह अब प्‍लास्टिक के नोट लाने की तैयारी कर है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीाई (RBI) ने प्‍लास्टिक नोट छापने के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। मार्केट में सबसे पहले 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक नोट आएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली विंग BRBNMPL ने प्लास्टिक के नोट बनाने के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला है। कंपनी ने दुनियाभर की कंपनियों से पॉलिमर शीट बनाने और सप्लाई करने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) मांगी है। EOI के तहत बोली जमा करने के लिए 18 अगस्त तक की लास्ट डेट तय की गई है।

बता दें कि कागज के नोट जल्दी खराब हो जाते हैं। साथ ही बड़ी आसानी से फट भी जाते हैं। इसके देखते हुए देश में प्‍लास्टिक के नोट की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने नोट बनाने के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला है। शुरुआती चरण में 10 और 20 रुपये के नोट पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए जा सकते हैं। बाद में अन्‍य मूल्‍यवर्ग के पॉलीमर नोट भी जारी हो सकते है। संभावना जताई जा रही है कि प्लास्टिक नोटों का फुल-स्केल रोलआउट साल 2027 से शुरू हो सकता है। यानी अगले साल देशभर में प्‍लास्टिक के नोट चलन में आ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here