-उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा आयोजन
कोरबा।
कोरबा प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी (2026-28) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार, 22 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू सभागार, रामपुर, कोरबा में किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेगी। नई कार्यकारिणी में श्री राजकुमार शाह (अध्यक्ष), श्री दिनेश राज (सचिव), श्री हरीश तिवारी (उप सचिव), श्री दुर्गेश श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री नवाब हुसैन, श्री राजेश मिश्रा एवं श्री आकाश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
कोरबा प्रेस क्लब द्वारा जिले के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवगठित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।







