Home चर्चा में बतौली में करेंट से बड़ा हादसा अवैध हुकिंग में किसान ने खुद...

बतौली में करेंट से बड़ा हादसा अवैध हुकिंग में किसान ने खुद की जान गंवाई कटे तार में चपक कर खेत में हुई मौत

43
0
सरगुजा संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति
सरगुजा के बतौली में शुक्रवार देर शाम 5 बजे लगभग चोरी की बिजली से खेत में लगे धान की फसल में सिंचाई करना 41 वर्षीय किसान को उस वक्त महंगा पड़ गया जहां कटे नंगे तार के चपेट में आने से किसान की तड़प तड़प कर खेत में ही मौत हो गई वहीं  परिवार किसान के घर नहीं आने से रात भर ढूंढते रह गए जिनका शव शनिवार 1 बजे धान के  खेत में औंधे मुंह गिरा पड़ा था फिलहाल बतौली पुलिस शव का पीएम करा परिजनों को सौंप मामले में मर्ग कायम किया है ।
आपको बता दें कि बतौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत झरगांवा निवासी 41वर्षीय रतन पैंकरा पिता  स्वर्गीय सकल राम पैंकरा अपने खेत में धान का रोपा लगाने पानी की कमी को पूरा करने बिजली के खंभे से अवैध हुकिंग कर मोटर पंप  लगा पानी खेत में पटा रहा था जो शुक्रवार देर शाम 5 बजे लगभग अपने खेत में पानी को देखने घर से आया था जो अवैध हुकिंग में  बिछाए नंगे तार के चपेट में आ गया जिससे मृतक रतन की खेत में ही तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन सुनसान जगह व रात के चलते रतन का कहीं पता नहीं चला।
परिवार रात भर ढूंढता रहा
इस घटना से अनजान परिवार के सदस्य मृतक रतन की रात भर ढूंढते रह गए लेकिन कहीं पता नहीं चल सका जो खेत जाकर भी देखे थे लेकिन शनिवार दोपहर 1 बजे मृतक का शव धान के फसल लगे खेत में औंधे मुंह तार से चिपका हुआ गिरा पड़ा था परिवार द्वारा मामले की जानकारी बतौली पुलिस को दी जहां मृतक के शव परिरक्षण में रतन के शरीर में  कटा हुआ नंगा तार चिपका हुआ था पुलिस द्वारा शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया व मामले में मर्ग कायम किया है।
नहीं मिलेगा चोरी कनेक्शन में मुआवजा
इस संबंध में बिजली विभाग के एई अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि अवैध बिजली कनेक्शन में मुआवजा का प्रावधान नहीं है इस घटना मामले का जांच किया जाएगा संबंधित के ऊपर करवाई भी की जाएगी दो तीन किसानों द्वारा अवैध हुकिंग की भी जानकारी है जिसका विभाग द्वारा पता किया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here