Home चर्चा में सालासर समिति ने किया चिकित्सकों का भव्य सम्मान, सेवा और समर्पण को...

सालासर समिति ने किया चिकित्सकों का भव्य सम्मान, सेवा और समर्पण को किया नमन

45
0

सोमन साहू/नवापारा-राजिम। नगर एवं अंचल की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के चिकित्सकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के स्वास्थ्य रक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया।

संस्था के संस्थापक राजू काबरा एवं अध्यक्ष धरम साहू ने कहा कि डॉक्टरों के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है। वे दिन-रात लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा में समर्पित रहते हैं। मरीज का उपचार करते समय डॉक्टर कभी जाति, धर्म या वर्ग का भेदभाव नहीं करते, बल्कि मानव सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब अधिकांश लोग अपने घरों में सुरक्षित थे, तब डॉक्टर अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना मरीजों की सेवा में निरंतर जुटे रहे। मानवता के प्रति उनके इसी समर्पण के कारण उन्हें भगवान का दूसरा स्वरूप कहा जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि चिकित्सकों के तिलक-वंदन एवं गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा मोहिनी, पिंकी एवं ईशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह को गरिमामय बनाया।

समारोह में नगर एवं अंचल के वरिष्ठ एवं सम्मानित 87 वर्षीय चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह एवं डॉ. श्रीमती कौर का गुलाब की माला एवं शॉल ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया गया। इसके अलावा उपस्थित सभी चिकित्सकों को राम-नाम का दुपट्टा, मोती की माला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. गोपाल केला, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. टी. एन. रमेश, डॉ. मेघिल, डॉ. अनुज, डॉ. सोनिया सेवानी, डॉ. राजेश्वर, डॉ. जीवन ज्योत सिंह, डॉ. दिलीप शाह, डॉ. प्रतीक, डॉ. उजाला शाह, डॉ. पुनीत गोस्वामी, डॉ. तेजेंद्र साहू, डॉ. वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉ. प्रमोद, डॉ. विनीता गंजीर, डॉ. रमेश सोनसायटी, डॉ. लीलाराम साहू, डॉ. मोहन सोनकर, डॉ. श्रेया, डॉ. अंजलि कांता, डॉ. अंकित सुंदरानी, डॉ. उमेश भोई एवं डॉ. सिद्धार्थ डागा सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समिति के सुरेश, दीपेश काबरा, नंदकिशोर, संतोष, रूपेंद्र, नेमी, सुमित, मोहन, गुलाब सहित चालीसा समिति की आरती, सरिता, पूजा एवं अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह को डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. दिलीप शाह एवं डॉ. वीरेंद्र हिरौंदिया ने संबोधित करते हुए समाज सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजू काबरा एवं धरम साहू ने किया, जबकि अंत में तारणी शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here