Home मुख्य ख़बरें वायरल NEET UG 2026 OMR शीट पर NTA का बड़ा खुलासा, फर्जी...

वायरल NEET UG 2026 OMR शीट पर NTA का बड़ा खुलासा, फर्जी दावों को किया खारिज

25
0

अभी सोशल मीडिया पर NEET UG 2026 की कुछ OMR शीट को लेकर यह दावा किया जा रहा था कि इसमें गड़बड़ी हुई है। ये दावे काफी वायरल हो रहे थे मगर अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने इन दावों को लेकर अपनी बात रखी है। NTA ने इन वायरल दावों की जांच की और उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ अभ्यार्थियों के OMR शीट को लेकर पोस्ट करते हुए विस्तार से जानकारी दी है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल NEET OMR शीट पर NTA का क्या कहना है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यार्थियों के NEET OMR शीट काफी वायरल हो रहे थे और वायरल पोस्ट में इनमें गड़बड़ी का दावा किया जा रहा था। अब NTA ने इनकी जांच की और वायरल हो रहे 5 अभ्यार्थियों से जुड़े OMR शीट के दावों को खारिज कर दिया। इसके संबंध में NTA 5 अलग-अलग पोस्ट किए हैं और सभी अभ्यार्थियों से जुड़े वायरल OMR शीट पर जानकारी दी है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

NTA द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा है कि, ‘आर्या सिंह (एप्लिकेशन नंबर 260410434102) के NEET (UG) 2026 OMR आंसर शीट के बारे में किए गए दावों के संबंध में NTA ने रिकॉर्ड की जांच कर ली है और उम्मीदवार की असली OMR शीट NTA के पास है। जो इमेज फैलाई जा रही है, वह उसी शीट का डिजिटल रूप से बदला हुआ वर्जन है। असली शीट पर एक इनविजिलेटर (निरीक्षक) के हस्ताक्षर का दर्ज समय दोपहर 3:45 बजे था, जिसे बदली हुई इमेज में दोपहर 2:45 बजे कर दिया गया है। नकली OMR शीट पर डिजिटल बदलाव के कई अन्य निशान भी हैं।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here