Home कोरबा कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र के लूट...

कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र के लूट प्रकरण में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

11
0
घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा 
मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का एक और अहम खुलासा 
लगातार तलाश, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली सफलता 
” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली के मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की गंभीर वारदात में घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।दिनांक 21.12.2025 को प्रार्थी दीपक ठाकुर द्वारा मानिकपुर सहायता केंद्र, थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रात्रि लगभग 02:30 बजे ददरखुर्द क्षेत्र में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर 20-22 ग्राम वजनी सोने की चेन एवं ₹70,000 नगद सहित लगभग ₹2,00,000 मूल्य की संपत्ति लूट ली थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों की तलाश की गई। मामले में पूर्व में एक आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सूचना के आधार पर निगरानी रखी जा रही थी।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी 
 सोमनाथ सेनगुप्ता उर्फ सोमू 
 सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल 
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार, आदतन एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा Police 
” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here