Home चर्चा में आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, ग्रामीणों...

आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों और सर्पदंश से बचाव की दी जानकारी

17
0

कुसमी/बलरामपुर | संवाददाता – युसूफ खान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी कुसमी एवं सेक्टर प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सबाग ने ग्राम डुमरखोली एवं जलजली का दौरा कर आयुष्मान भारत कार्ड एवं वय वंदन कार्ड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्ड निर्माण की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों के कार्ड समयबद्ध तरीके से बनाकर उन्हें शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। ग्रामीणों को भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्र पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में फैलने वाली मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार एवं दस्त से बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जलभराव से बचने की सलाह दी गई।

साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश (सांप के काटने) की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की अपील की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि समय पर उचित इलाज मिलने से गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here