Home कोंडागांव सोलर पैनल लगा नहीं किस्त के लिए बैंक के द्वारा दी जा...

सोलर पैनल लगा नहीं किस्त के लिए बैंक के द्वारा दी जा रही धमकी

15
0

विनीत पिल्लई/कोंडागांव –

आदिवासियों के भोलेपन का फायदा उठाकर कुछ लोग उन्हें इतना परेशान करते हैं कि उनका जीना मुहाल हो जाता है। ऐसा ही कुछ बड़े राजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत केरागांव के आश्रित ग्राम पातरीपारा निवासी चमन मरकाम पिता सुखराम मरकाम के साथ हुआ, जहां छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बांसकोट के शाखा प्रबंधक ने अपने किसी एजेंट को भेज कर सौर ऊर्जा के लिए फॉर्म भरवाया। अभी सौर ऊर्जा का सामान उसके घर में पहुंचा दिया गया फिटिंग होना( इंस्टॉलेशन) बाकी है और किस्त के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

चमन मरकाम ने बताया कि बीमा और किस्त तत्काल जमा करने के लिए बैंक प्रबंधक के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि केशकाल के किसी सौर ऊर्जा कंपनी के इशारे पर कुछ बैंक वाले उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य एवं निजी फायदे के लिए किसानों को प्रलोभन देकर काम करवा रहे हैं तथा उसमें उनका कमीशन फिक्स है यही कारण है कि सोलर पैनल फिटिंग होने से पहले ही बैंक किस्त चालू कर देता है। इस समय बारिश नहीं होने से किसानों का भारी खर्च हो रहा है सिंचाई के लिए मोटर पंप एवं पाइप की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में किसानों को किस्त के लिए प्रताड़ित किया जाना कतई उचित नहीं लगता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here