Home चर्चा में होटल/लॉज संचालकों को सुरक्षा निर्देश ; एसपी ने अप्रमाणित आगंतुकों पर कड़ी...

होटल/लॉज संचालकों को सुरक्षा निर्देश ; एसपी ने अप्रमाणित आगंतुकों पर कड़ी निगरानी का आग्रह किया:

9
0

 निलेश सिंह/जांजगीर-चांपा:

जिले की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज जिला पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के होटल व लॉज संचालकों की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में जिले में ठहरने वाले अप्रवासियों और बाहरी व्यक्तियों के संबंध में सख्त सुरक्षा निर्देश दिए गए।प्रमुख निर्देश और बातें:प्रत्येक अतिथि का वैध पहचान-पत्र (ID) अनिवार्य रूप से लिया जाए और सत्यापित किया जाए।होटल/लॉज में ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का पूरा विवरण निर्धारित होटल रजिस्टर में सही व अद्यतन रूप से दर्ज किया जाए।

किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम पर दी जाए — फोन: 94791-93199 या टोल-फ्री 1800-233-1905। होटल संचालक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर अप्रवासियों के ठहरने की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखें।एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि होटल संचालकों का सहयोग अपराध रोकने, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में निर्णायक होता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत सूचना देना न केवल जिम्मेदारी है बल्कि सुरक्षा के लिए अनिवार्य भी है।बैठक में SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे तथा जिले भर से होटल व लॉज संचालक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here