Home चर्चा में ‎ऐतिहासिक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विराट साहित्यिक संगोष्ठी 26 जुलाई...

‎ऐतिहासिक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विराट साहित्यिक संगोष्ठी 26 जुलाई को कोसरंगी में आयोजित-

24
0

राजिम/नवापारा –

समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत की रायपुर जिला इकाई द्वारा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर, कोसरंगी, रायपुर (छ.ग.) में शपथ ग्रहण, पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी समारोह का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद एवं रायपुर, जिला इकाइयों के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जिसमें बालोद,दुर्ग,राजनांदगाँव, मोहला मानपुर, खैरागढ़ बलौदाबाजार जिलों से सैकड़ो की संख्या में साहित्यकार शिरकत करेंगे साथ ही साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का भी आयोजन होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ (अहमदाबाद, गुजरात) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दामिनी राजू मिर्जा (सरपंच, ग्राम पंचायत कोसरंगी) करेंगी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. शशि जैन “चंद्रिका”राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटा, राजस्थान आनंद जैन “अकेला” राष्ट्रीय महामंत्री मध्य प्रदेश डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो “दीप”राष्ट्रीय संगठन मंत्री ‎अखिलेश्वर मिश्रा “अकाट्य”प्रांतीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ इकाई बालोद गायत्री साहू “शिवांगी”प्रांतीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बालोद, एवम श्रवण कुमार साहू” प्रखर “प्रांतीय उपाध्यक्ष राजिम रहेंगे| उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक जुगेश चंद्र दास अध्यक्ष मधु कलश साहित्य समिति कोसरंगी ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के अनेक साहित्यकार, समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

आयोजन का उद्देश्य साहित्य सृजन को बढ़ावा देना नए कलमकारों को मंच प्रदान करना तथा साहित्यकारों के बीच रचनात्मक संवाद स्थापित करना है।उक्त आयोजन का संचालन मधुकलश साहित्य परिषद, कोसरंगी( आरंग) एवं समस्त ग्रामवासी कोसरंगी एवम समरस सृजन साहित्य संस्थान जिला रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here