पीएम मोदी ने आधी रात को फिर वीडियो संदेश जारी किया है। शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी करते हुए पीएम मोदी ने युवाओं (Gen Z) से कहा, ‘थैंक यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। साथ ही गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो पर मिले बंपर रिस्पॉन्स के लिए भी लोगों का आभार जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा-कल मेरा वीडियो देखने और उपयोगी सुझाव भेजने वाले युवाओं का धन्यवाद।
पीएम मोदी ने आगे कहा- कल देर रात आप सभी से मिलने का अवसर मिला। मेरे वीडियो पर आपकी प्रतिक्रिया और सकारात्मक सुझावों के लिए मैं आभारी हूं। आप सभी का धन्यवाद।आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. थैंक यू, थैंक यू दोस्तों। बता दें कि वीडियो पोस्ट करने के 20 मिनट के भीतर ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके थे।
बता दें क नीट पेपर लीक पर मचे महासंग्राम के बीच गुरुवार आधी रात पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को वीडियो संदेश जारी किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी। इसी मानसून सत्र में बिल पास कराएंगे।







