Home चर्चा में थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा उड़ीसा बालेश्वर से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद...

थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा उड़ीसा बालेश्वर से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया

2
0

सक्ती /दीपक ठाकुर –

पुलिस अधीक्षक शक्ति श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्री पंकज पटेल (रापूसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा डॉ भुनेश्वरी पैकरा (रापूसे) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया।

प्रकरण में थाना बरदार में अपराध क्रमांक 239/26 धारा 137(2) bns के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा टीम गठित कर उड़ीसा रवाना किया गया । लगातार प्रयास एवं समन्वय के पश्चात अपहृत नाबालिग लड़का को बालेश्वर उड़ीसा से सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया!

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार , प्रधान आरक्षक अयूब खान , आरक्षक जितेंद्र सिदार का उल्लेखनीय योगदान रहा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here