विनीत पिल्लई –
परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं परम पूज्या मोहिना माता जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक देशभर में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार, 25 जुलाई 2026 को मानव उत्थान सेवा समिति, जिला बस्तर (जगदलपुर), छत्तीसगढ़ द्वारा कोंडागांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूजनीय महात्मा वागीशा बाई जी के मार्गदर्शन में चावरा स्कूल, कोंडागांव परिसर में 7 तथा संबलपुर शिव मंदिर परिसर में 15 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का सुरक्षित स्थानों पर रोपण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया, फल तथा पर्यावरण का संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम में मानव उत्थान सेवा समिति के जिला प्रधान रामचंद्र नाग, शाखा प्रधान गुमान सिंह नाग, उप प्रमुख जयमल राणा, जिला प्रशिक्षक चतुर्वेद निषाद, उप टोली नायक मदन नाग, स्वयंसेवक चंदा बाई, प्रेमी अमर सिंह नाग, रामेश्वर समरथ, रमाकांत नाग, लोकनाथ, ब्रजनाथ, नरसिंह, शेखर, धनीराम सोरी, चौधरी समरथ, नोहर सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।







