Home चर्चा में साहू छात्रावास में भक्त माता कर्मा मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न,...

साहू छात्रावास में भक्त माता कर्मा मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, सामाजिक सहयोग से बनेगा भव्य आस्था केंद्र

8
0
कसडोल विधायक संदीप साहू बोले— मंदिर बनेगा समाज की आस्था, संस्कार और एकता का केंद्र, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी किया सामाजिक एकजुटता का आह्वान
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। झिरिया साहू छात्रावास समिति बलौदाबाजार के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा सेवा, त्याग, श्रम और भक्ति की अनुपम प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, संगठन और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त केंद्र होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों को माता कर्मा के आदर्शों से प्रेरित करेगा और समाज को नई दिशा देगा। साथ ही साहू समाज के विकास और उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विशिष्ट अतिथि भाटापारा विधायक इंद्र साव ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता और सांस्कृतिक विरासत होती है। भक्त माता कर्मा मंदिर का निर्माण साहू समाज की सामाजिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला साहू संघ बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यह मंदिर समाज के लिए गौरव का विषय है। यह धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की।
झिरिया साहू छात्रावास समिति के अध्यक्ष धन्नू साहू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा होगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, संस्कार एवं सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस अवसर पर जिला साहू संघ के संरक्षक रेवाराम साहू, राजाराम साहू, पारसमणी साहू, जगदीश साहू, जीवनलाल साहू, थानूराम साहू, महेंद्र मोनू साहू, परेटन साहू, शंकरलाल साहू, कमलेश साहू, टेकराम साहू, दिनेश साहू, पुनीत राम साहू, हरिशंकर साहू, मुरारी साहू, रवि साहू, सीताराम साहू, बीरबल साहू, केशव साहू, बलदाऊ साहू, नारायण साहू, गणपत साहू, उमाशंकर साहू, डोमन साहू, डेरहा साहू, हिरावन साहू, खेलावन साहू, वीरेंद्र साहू, लेखराम साहू, देवेंद्र साहू, वीरू साहू, अर्जुन साहू, माखन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here