Home कोंडागांव शिप्रा विद्यालय की छात्रा टेसू पल्लवी का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन

शिप्रा विद्यालय की छात्रा टेसू पल्लवी का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन

6
0
कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
केशकाल – शिप्रा विद्यालय की कक्षा 8 वीं की मेधावी छात्रा टेसू पल्लवी पिता कौशल कुमार नेताम, का चयन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है।
यह चयन कड़ी प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर हुआ है। टेसू पल्लवी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रुचिरा मुखर्जी ने बताया कि टेसू शुरू से ही पढ़ाई में तेज और अनुशासित छात्रा रही है। विद्यालय परिवार को उस पर गर्व है। प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित होकर वह अब उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर , प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने टेसू पल्लवी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने टेसू के माता-पिता को भी इस सफलता के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here