पेण्ड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
पेंड्रा -26/07/2026 धर्मेंद्र दान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर अपनी खुशी व्यक्त की। इसके साथ ही छात्रों के हितों की लड़ाई तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों की जीत के रूप में बस स्टैंड गौरेला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए संघर्ष किया है तथा आगे भी जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गंगमती भानु ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। सत्य और जनहित की इस लड़ाई में मिली सफलता लोकतंत्र की जीत है। पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस के निरंतर संघर्ष और राहुल गांधी के नेतृत्व में उठाई गई आवाज़ का परिणाम आज पूरे देश के सामने है। यह अन्याय के विरुद्ध सत्य की विजय है।ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। रमेश साहू ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है और यह विजय उसी संघर्ष का परिणाम है। नारायण शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बड़ी ताकत होती है और कांग्रेस हमेशा जनभावनाओं के साथ खड़ी रही है।

राकेश मसीह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद होती रहेगी।चंद्रभान मरावी ने कहा कि यह विजय देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के विश्वास की जीत है तथा कांग्रेस उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।अमोल पाठक ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष हमेशा जनहित और संविधान की रक्षा के लिए रहा है तथा आगे भी इसी संकल्प के साथ संगठन कार्य करेगा।अफसर खान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की ताकत सर्वोपरि है और कांग्रेस हमेशा सत्य, न्याय तथा युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और छात्रों के हितों की इस जीत पर खुशी व्यक्त की। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गजमती भानु, पूर्व विधायक मरवाही डॉ के के ध्रुव, ओमप्रकाश बांका, रमेश साहू, मूलचंद कुशराम, अमोल पाठक, राकेश माहीह नारायण शर्मा बदल सिंह नीलेश साहू अमित सोनी शुभाष मित्तल मो शाकिल, संदीप दूबे संतोष ठाकुर, शहनाज बनो सुनीता थिमोथी, ममता पैकरा, रेखा तिवारी जय श्री कुशराम, अलोक शुक्ला, शारदाचारण पसारी वीरेंद्र मिश्रा, अवधेश गुर्जर अफसर खान, मदन सोनी, चंद्रभान मरावी संतोष मल्लाईया शिवांश दूबे, राजेश गुप्ता पार्षद राजेश सोनी पार्षद प्यारे लाल रघुवंशी हरीनिकेश,आसीम मंसूरी मो अनवर शहंशाह मंसूरी, आसिफ राहुल, लाल बहादुर सिंह सुनील कुमार अजय मिश्रा अनिल ठाकुर सेमलाल मनोज श्रीवास चंद्रभान मरावी संतोष, गब्बर रजक शंकर कुशवाहा उमाकांत सोनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता छात्र उपस्थित थे ।







