सोमन साहू –
गोबरा नवापारा की स्वयंसेवी संस्था भामाशाह साहू सद्भाव समिति द्वारा ग्राम पंचायत तर्री की नर्सरी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरपंच पति श्री लखन सिन्हा के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया, जिनमें आम, पीपल, इमली, नीम, बेल एवं बरगद के पौधे प्रमुख रूप से शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में घनश्याम साहू, एस.आर. सोन, मोहनलाल मानिकपुरी, मानिक राम साहू, कोमल सिंह साहू, डॉ. रमेश कुमार सोन, सायटी खियाराम साहू, भरोसी राम साहू, वीरेंद्र साहू सहित ग्राम के शिक्षक शर्मा जी एवं साहू जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
समिति के सदस्यों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने का प्रयास है। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।







