Home चर्चा में पशु कृषक ब्यापारी से रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर...

पशु कृषक ब्यापारी से रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर उठे सवाल, थाना प्रभारी बोले मुझे मालूम नही

5
0

खिलेश साहू –

धमतरी जिले के भखारा थाना इस बार फिर चर्चा में है इस बार चर्चा का विषय भी बेहद खास है बता कि बीते 28 जुलाई रात को एक कृषक पशु ब्यापारी से भखारा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी द्वारा चार पहिया वाहन को तलाशी के लिए रोका गया था,वाहन की तलाशी के दौरान उसमें दो नग दुधारू भैंस और छोटा बछड़ा ले जाया जा रहा था जिसकी रसीद बाकायदा गाड़ी में मौजूद ड्राइवर व ब्यापारी के पास था,उस वक्त ब्यापारी को पुलिस ने उसे छोड़ दिया फिर अगले दिन सुबह यानी मंगलवार को उस ब्यापारी को थाना बुलाकर एक पुलिस वाले द्वारा थाना प्रभारी के नाम से मलाई- मिठाई के नाम पर पैसे की मांग किया जा रहा था, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से एक पशु कृषक से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है ,आरोप है कि अवैध पशु परिवहन के मामले में कार्रवाई न करने के बदले धनराशि की मांग की गई,सूत्रों कि माने तो भखारा थाना में लंबे समय से पदस्थ एक पुलिसकर्मी पर कई गम्भीर आरोप लग रहे है,जिसमे गांजा तस्करों, पशु तस्करों, शराब तस्करों, जुआ खेलाने जैसे ब्यक्तियो से सीधा संबंध है बताया जा रहा है,कुछ लोगो ने हमे नाम न छापने के शर्त में बताया कि बीते कुछ दिनों में इसी पुलिस वाले के छत्र छाया में कोपेहीडी और रामपुर क्षेत्र के एक मकान में लगभग 3 रातों तक जुआ का संचालन भी करवाया था, जिसकी ख़बर न्यूज़ 36 गढ़ ने प्रमुखता से उठाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here