ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। कंपनी ने Flipkart Pay Later नाम से एक क्रेडिट सर्विस लॉन्च की है, जिसकी मदद से ग्राहक अपनी पसंद का सामान तुरंत खरीद सकेंगे और उसका भुगतान बाद में कर पाएंगे।
इस सर्विस को ग्राहकों की सुविधा और खरीदारी के दौरान बजट मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है। Flipkart के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ Flipkart पर ही नहीं बल्कि Myntra और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart Minutes पर भी उपलब्ध होगी।
Flipkart Pay Later के जरिए ग्राहकों को खरीदारी के लिए तुरंत भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खरीद सकते हैं और बाद में भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं। इस क्रेडिट सर्विस में ग्राहकों को भुगतान के लिए तीन अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं।
- Pay Later ऑप्शन
इस विकल्प के तहत ग्राहक खरीदारी करने के बाद अपने पूरे बिल का भुगतान 30 दिनों के अंदर कर सकते हैं। यानी सामान अभी खरीदा जा सकता है और पेमेंट के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा।
- Pay in 3 सुविधा
इस विकल्प में ग्राहक अपने शॉपिंग बिल को तीन बराबर हिस्सों में बांटकर भुगतान कर सकते हैं। इससे एक साथ बड़ी रकम खर्च करने का दबाव कम हो जाता है।
- Flexible EMI Plans
महंगे सामान जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए EMI का विकल्प दिया गया है। इसमें ग्राहक 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की आसान किस्तों में भुगतान कर सकते हैं।
Freedom Sale में ग्राहकों को मिलेगा फायदा
Flipkart Pay Later सर्विस की शुरुआत 8 अगस्त से शुरू होने वाली Flipkart Freedom Sale से पहले की गई है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
ऐसे में नई क्रेडिट सुविधा ग्राहकों को खरीदारी के दौरान भुगतान के ज्यादा विकल्प देगी। ग्राहक अपनी जरूरत के सामान को खरीदकर अपनी सुविधा के अनुसार बाद में भुगतान कर सकेंगे।
Flipkart की यह नई सुविधा खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो बड़े प्रोडक्ट खरीदते समय एक साथ पूरी रकम खर्च करने के बजाय आसान भुगतान विकल्प पसंद करते हैं।







