सरगुजा संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति
सरगुजा के बतौली में घर पर अकेली महिला का लोहे के दरवाजे में घरेलू बिजली करेंट प्रवाहित होने से मौके पर ही चिपकने से मौत हो गई घटना के दौरान घर में कोई नहीं था परिजन शाम को घर लौटे तो स्थिति देख समझने में देर नहीं लगी कि बेटी की मौत हो गई है इस घटना से गांव में शोक का माहौल है
आपको बता दें कि बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगंवा निवासी रतिराम पैंकरा की बेटी सलीना पैंकरा उम्र लगभग 25 वर्ष सोमवार को घर अकेली थी घर के सदस्य खेत में रोपा लगाने गए हुए थे जहां घर में लगे लोहे की दरवाजे को खोलने के दौरान घरेलू बिजली के करेंट प्रवाहित होने से चिपक गई जहां उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई।

जब परिजन रोपा लगाकर घर वापस आए तो देखे कि सलीना लोहे के दरवाजे में चिपक कर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी जहां परिवार के सदस्य भी करेंट प्रवाहित होते दरवाजे की चपेट में आने से बाल बाल बचे मृतक के पिता रतिराम पैंकरा ने बताया कि सलीना का विवाह हुआ था जो डेढ़ वर्ष से मायके झरगंवा में ही रह रही थी ओर हादसे का शिकार हो गई इस घटना मामले में बतौली पुलिस ने घटना की विवेचना करते हुए मृग कायम किया है।
वही बिजली की करेंट में चिपक कर मौत मामले में बिजली विभाग के ए ई साहब आर पी सिंह ने कहा कि बिजली से मौत मामले में मुआवजा का प्रावधान है पीड़ित परिवार को जांच उपरांत मुआवजा प्रदान किया जाएगा ।







