Home चर्चा में जुए के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही”- ताश से जुआ खेलते...

जुए के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही”- ताश से जुआ खेलते 04 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,1.12 लाख रूपये की संपत्ति जब्त

6
0

 

-“जुआ खेलना पड़ा महंगा” – नगरी पुलिस ने 04 जुआरियों को दबोचा,12,500/- रूपये नगद सहित 04 मोटरसाइकिल जब्त

-“जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जुआरियों पर शिकंजा”- नगरी पुलिस की कार्यवाही में 04 जुआरी गिरफ्तार, कुल 1,12,500/- रूपये का मशरूका जप्त

खिलेश साहू –

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस को जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई।

थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी नगरनाला चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर 04 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से:
नगदी रकम – 12,500/-रुपये
04 नग मोटरसाइकिल – कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये
52 पत्ती ताश
कुल 1,12,500/-रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
▪️ गिरफ्तार जुआरियों का नाम
(01) राजेश कुमार ध्रुव, पिता स्व. इंदल सिंह ध्रुव, वार्ड क्रमांक 07, नगरी
(02) भानु कुमार साहू, पिता रमेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 04, नगरी
(03) भागवत यादव, पिता गणेशराम यादव, वार्ड क्रमांक 05, नगरी
(04) जयप्रकाश साहू, पिता गौरकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 03, नगरी
जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here