रतनपुर:
सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन देशभक्ति एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। समारोह को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद रतनपुर के एल्डरमैन पंडित लोकेश्वर प्रसाद तिवारी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद रतनपुर के एल्डरमैन श्री सुरेश सोनी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल भाजपा रतनपुर के महामंत्री माननीय ज्वाला प्रसाद कौशिक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे पथ संचलन से होगी। इसके बाद 8:30 बजे ध्वजारोहण तथा सुबह 9:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विद्यालय प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगरवासियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. सुनील जायसवाल, प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।







