Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर रणविजय सिंह देव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर रणविजय सिंह देव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

14
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणविजय सिंह देव ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया।

रणविजय सिंह देव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा— “देश की शान बढ़ाएं हम, हर दिल में हो देशभक्ति और भारत को और महान बनाएं हम।”

— रणविजय सिंह देव
सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here