Home चर्चा में लोधी समाज द्वारा निकाली गई वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती शोभायात्रा का...

लोधी समाज द्वारा निकाली गई वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती शोभायात्रा का कांग्रेस पार्टी ने किया भव्य स्वागत

4
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग:- 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान महिला स्वाधीनता सेनानी, अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर आरंग में लोधी समाज द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी शोभायात्रा निकाली गई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग (शहर) के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत कर छायाचित्र पर पुष्प , श्रीफल अर्पित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर महारानी अवंती बाई लोधी के अमूल्य योगदान को याद किया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोधी समाज के सम्पादित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों को श्रीफल (नारियल) भेंट कर और पुष्पहार पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान कॉग्रेस शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ने कहा कि वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी का त्याग, अदम्य साहस और बलिदान देश की महिलाओं एवं युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद मंगल मूर्ति अग्रवाल दीपक चंद्राकर सादिक बेलिम राजेश्वरी साहू गौरी बाई देवांगन देवेंद्र धृतलहरें सागर जोशी प्रणय बांसवार गोलू सुदामा पाल आचू देवांगन भोला यादव मनेश कंडरा सहित  बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here