आरंग संवाददाता – सोमन साहू
भामाशाह साहू सद्भाव समिति स्वयंसेवी संस्था गोबरा नवापारा के बैनर तले राष्ट्र के रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का गायत्री मंदिर सभागार में सम्मान किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर राकेश गोलछा विशेष अतिथि थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे, पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी चंपू साहू पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल ने किया
कार्यक्रम में सर्वप्रथम साहू समाज के आराध्य कर्मा माता भामाशाह वेद माता गायत्री भारत माता के तेल चित्रों पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया

सम्मानित होने वाले पूर्व फौजियों में हवलदार नूतन कुमार साहू कुंडल करेली नायक दुष्यंत कुमार तारक गोबरा नवापारा एएसआई राजेंद्र राव ननवरे भेंडरी हवलदार चूड़ामणि साहू रायपुर एवं प्रतिभा सम्मान में भूकांक्षी साहू रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर रसायन शास्त्र टॉपर, कुमारी तनीषा साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा टॉपर पीयूष साहू ईरा साहू गीतांजलि साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा नंबर 2 टॉपर सभी लोगों का मेडल प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो श्रीफल के साथ सम्मान किया गया
सभी सम्मानित हुए भूतपूर्व फौजियों ने अपना कटु अनुभव जीवन के अनुभव कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से शेयर किया

मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर राकेश गोलछा ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक एवं सराहनी कहा देश के बॉर्डर पर रक्षा करने वाले फौजियों का सम्मान करते हुए हम गर्व महसूस करते हैं जिसकी बदौलत हम सुरक्षित रहते हैं शांतिपूर्वक जीवन यापन करते हैं समिति के उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू में समिति से अवगत कराते हुए गतिविधि के बारे में जानकारी दिया अध्यक्षता करते हुए मोहनलाल ने कहा कि सभी को बधाई देते हुए प्रेरणा स्रोत कार्यक्रम बताया
कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सहयोग किया
जिसमें घनश्याम साहू मानिक राम साहू रवि शंकर साहू दिनेश साहू गुरु चरण साहू पूर्णेन्द्र साहू डेरहू राम साहू खियाराम साहू एवं पूर्व इंजीनियर यशवंत साहू रमेश कुमार सोनी कस्तूरी साहू डॉक्टर गजानन साहू नेहरू साहू भागवत पटेल सभी लोगों का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन के एस साहू एवं डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की







