Home चर्चा में सेवा सुरक्षा एवं एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन 22 अगस्त को

सेवा सुरक्षा एवं एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन 22 अगस्त को

32
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग/
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड आरंग द्वारा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, (TET, वेतन विसंगति एवं अन्य मांगों )को लेकर 22 अगस्त 2026, शनिवार को एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक समुदाय की विभिन्न लंबित मांगों एवं सेवा सुरक्षा से जुड़े विषयों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के उद्देश्य से यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। सांकेतिक धरना प्रदर्शन जनपद परिसर आरंग में आयोजित है। सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन आरंग अध्यक्ष धरम दास पाटिल एवं साथियों ने जानकारी दी कि इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरंग एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं थाना प्रभारी आरंग को धरना प्रदर्शन की सूचना दे दी गई है साथ ही समस्त शिक्षक साथियों से साथियों से अपील की गई है कि शिक्षक हित एवं सेवा सुरक्षा मांग को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

धरना प्रदर्शन के पश्चात शिक्षक साथियों द्वारा शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा।
फेडरेशन ने विकासखंड आरंग के समस्त शिक्षक साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा शिक्षक हित एवं सेवा सुरक्षा की मांग को मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर
प्रमुख पदाधिकारी उपाध्यक्ष राज मोहन श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर देवांगन, शिव कुमार खांडे, तीरथ राम बांधे, विश्राम प्रसाद बंजारे,धीरेंद्र साहू, सलाहकार तुलाराम पाल,घनश्याम धृतलहरे,डोमन डहरिया, संरक्षक छोटू राम साहू , उदय राम साहू सह सचिव रामकुमार ध्रुव, हुमन लाल साहू,चंद्रशेखर विश्वकर्मा, अरुण कुमार पटेल, चन्द्रशेखर साहू,उत्तम सिंह बंजारे, विमल चंद सोनवानी कोषाध्यक्ष ,भीखम टंडन,अमित अग्रवाल , राजकुमार नारंग योगेश्वर साहू साहू,झुमुकलाल श्रीवास्तव भावेश बंजारे ,गरीबा राम साहू ,
तुलेंद्र पटेल, निर्मल दास, जयंती बघेल,
भागेश्वरी धर्मगुड़ी ज्योति तूरकाने ,
अशोक दास, धर्मेंद्रकुमारआडिल, दीपक कुर्रे,गिरीश राम लाखे चरणबर्मा ,सुधीर आचार्य जी ,देव कुमार गायकवाड़,शकुन्तला श्रीवास,आदि साथियों ने भी शिक्षक हित में सांकेतिक धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here